बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Jan-2020 11:51 AM
KATIHAR: प्रेमिका के चक्कर में पड़कर एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. क्राइम की ये सनसनीखेज वारदात कटिहार की है. घटना बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र की है. अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया. मर्डर की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी की लाश को दो दिनों तक घर में छिपाकर रखा.
बताया जा रहा है कि आरोपी मो. नवाज की शादी 5 साल पहले माहिनूर से हुई थी. शादी के बाद वो दिल्ली गया और गांव के ही किसी दूसरी लड़की से उसे प्यार हो गया. दिल्ली से घर आने के बाद वो अपनी प्रेमिका के पास चला गया. जिसका विरोध नवाज की पत्नी ने किया. अवैध संबंध का विरोध करने पर आरोपी भड़क गया. उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.
मर्डर करने के बाद आरोपी ने दो दिनों तक अपनी पत्नी की लाश को घर में ही छिपाकर रखा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतका की बहन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने शव को बरामद करके उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.