राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
30-Apr-2020 11:27 AM
PATNA : दहेज के लालची पति ने एक बाइक और सोने की चेन के लिए पहले पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद फिर गला दबाकर मार डाला. अपने अपराध को छुपाने के लिए हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की लाख को पुनपुन नदी के किनारे गाड़ दिया और फिर अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया.
मामला पटना के जानीपुर के माधोपुर का है. जहां के रहने वाले बबलू पासवान ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी. इसका खुलासा तब हुआ जब मृतका के परिजन फोन नहीं उठाने पर बेटी के घर पहुंचे. घर बंद देखकर आसपास के लोगों से पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि रात में सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई हो रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंच पुलिस ने मायके वालों से पूछताछ की तो पता चला कि सुनीता की शादी चार साल पहले हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. उसे अक्सर दहेज के लिए मारपीट औऱ जान से मारने की धमकी मिलती थी. जिसे लेकर पंचायत भी की गई थी. थोड़े दिन ठीक रहने के बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच लॉकडाउन के दौरान ही मंगलवार की रात उसकी हत्या कर दी गई.
इसके बाद पुलिस टीम पहुंच सोर्सेस और कुछ ग्रामीणों की मदद से लाश को नदी किनारे से बरामद कर लिया है. अधपा गांव के पास से नदी किनारे जमीन में गड़ा हुआ शव मिला है. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज कर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.