बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Feb-2020 03:04 PM
PATNA : साल 1998 में आई अनिल कपूर, रवीना टंडन और रंभा की मूवी 'घरवाली-बाहरवाली' आपको तो याद होगी. जिसमें लव ट्रैंगल की स्टोरी काफी चर्चित हुई थी. अगर नहीं भी आपने 2016 में इस मूवी का भोजपुर रीमेक तो जरूर देखा होगा. इस मूवी में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और रानी चटर्जी के साथ-साथ नमित तिवारी यानी कि ‘चिंटू’ घरवाली के रहते बाहरवाली के साथ इश्क़ लड़ाते देखे गए थे. बिहार के शेखपुरा जिले से ऐसी ही एक घटना सामने आई है. जिसकी कहानी इन फिल्मों की स्टोरी से बिलकुल मिलती-जुलती है.
प्रेमिका से रचाई शादी
घटना शेखपुरा जिले की है. जहां प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. क्योंकि पहली पत्नी के रहते पति ने किसी दूसरी लड़की से शादी रचा ली. पत्नी से चोरी-छिपे पति ने किसी गैर लड़की से शादी तो रचा ली. लेकिन जब पहली पत्नी को यह पता चला, तो वह इस मामले को लेकर थाने पहुंच गई.
पहली पत्नी को अंधेरे में रखा
शेखपुरा के नगर थाना इलाके की रहने वाली शबनम कुमारी इन दिनों अपने परिजनों के साथ मायके में रहती है. शबनम ने बताया कि कैसे उसके पति ने उसे अंधेरे में रखकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. पीड़िता शबनम ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक शेखपुरा के नगर इलाके के खांडपर मोहल्ला में रहने वाले उपेंद्र कुमार की शादी शबनम के साथ हुई थी. शबनम ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका परित्याग कर पति ने दूसरी शादी रचायी है.
धोखेबाज पति को तलाश रही पति
महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया की महिला के बयान पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है. आरोपी पति उपेंद्र कुमार और उसकी दूसरी पति को भी पुलिस तलाशने में जुटी हुई है.