गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Oct-2019 01:30 PM
PATNA : पत्नी ने जब छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने से इंकार कर दिया तो पति ने तीन तलाक देते हुए घर से भगा दिया. जिसके बाद महिला पटना महिला आयोग में गुहार लगाने पहुंची.
क्या है मामला
पटना की एक महिला का निकाह चार साल पहले दिल्ली के एक कारोबारी के साथ हुआ था. निकाह में 13 लाख रुपये दिए गए थे. निकाह के बाद जब महिला दिल्ली गई तो उसका पति बड़ी-बड़ी पार्टियों में छोटे-छोटे कपड़े पहनकर चलने को कहता था. इसके साथ ही बह अपनी पत्नी को शराब पीने के लिए दबाव बनाता था, शराब नहीं पीने पर उसकी पिटाई की जाती थी.
1 सितंबर को दिया तलाक
पीड़िता ने बताया कि उसका पूरा परिवार बहरीन में रहता है और वह खुद दिल्ली में नौकरी करती है. पर उसके पति ने 1 सितंबर को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. जिसके बाद वह अपने पैतृक घर पटना पहुंची और गुरूवार को महिला आयोग में शिकायत करने पहुंची. महिला का आरोप है कि तीन तलाक के खिलाफ कहीं भी प्राथमिकी दर्ज नहीं ली जा रही है. महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि तीन तलाक गैरकानूनी है. थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा गया है.