ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, गया रहा सबसे ठंडा जिला मां बनी कसाई: 6 साल की बेटी को दी हिंदी बोलने की सजा, मराठी में बात नहीं करने पर घोंट डाला गला मुजफ्फरपुर में विधवा के साथ मारपीट, गहने और पैसे भी छीना, शिकायत करने पर थानेदार ने लगाई फटकार, कहा..'जहां जाना है जाओ Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार Bihar News: बिहार को मिलने जा रही 10 हजार करोड़ की सौगात, दो सड़क और एक मेगा ब्रिज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल लहे-लहे घोंट जा.. बिहार में देर रात तक चला ऑर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस, ठुमके लगाते सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल Bihar News: जब-जब CO के 'भ्रष्टाचार' पर हुआ प्रहार- तब-तब अंचलाधिकारियों का 'संघ' हुआ बेचैन ! हद तो तब जब...रिश्वतखोर अफसर को बचाने पटना की सड़कों पर उतर गया था संघ, 'विजिलेंस' के खिलाफ राज्यभर के सीओ ने किया था प्रदर्शन Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ Bihar News: मुंगेर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नौका विहार समेत कई सेवाओं का किया शुभारंभ

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को सोता छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को सोता छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी

18-Feb-2023 11:31 AM

By First Bihar

HAJIPUR: वैशाली के सोनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां शादी एक हफ्ते बाद ही नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली खुशियों वाले घर में उदासी छा गई। संभावित जगहों पर दुल्हन को तलाश किया जा रहा है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। घटना सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, सोनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी एक हफ्ते पहले ही धूमधाम से हुई थी। शादी सोनपुर के ही एक मंदिर में हुई थी। इस शादी समारोह में लड़के और लड़की दोनों ही पक्षों के लोग खुशी- खुशी शामिल हुए थे। सबकी राजामंदी से दोनों की शादी संपन्न की गई। शादी के बाद दूल्हा नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। घर में नई नवेली दुल्हन के आने के बाद घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन अपने पति को सोता हुआ छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई, परिवार में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि शादी के पहले से ही लड़की का किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर वालों ने जबरन मंदिर में लड़की की शादी करा दी। लड़की को यह शादी मंजूर नहीं थी लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर आगे का प्लान तय कर लिया। प्लान के मुताबिक दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को घर से फरार हो गई। लड़के के घर वालों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।