मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
23-Dec-2022 02:24 PM
By Saurav Kumar
SITAMADHI : बिहार मन इन दिनों शराब को लेकर सत्ता की गलियारों में गहमागहमी का माहौल कायम है। हर रोज विपक्ष द्वारा इसको लेकर समीक्षा की मांग की जा रही है। जिसके बाद अब राज्य के सीतामढ़ी से शराब से जुड़ा ही एक मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला मुखिया द्वारा अपनी दबंगई के आधार पर शराब के अवैध कारोबार में शामिल अपनी पति को पुलिस के चुंगुल से बचा लिया। लेकिन, पुलिस द्वारा उसको ही गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल, बिहार के सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक उत्तरी पंचायत की मुखिया अनुराधा कुमारी के पति रंजीत पटेल को अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में पुलिस की टीम पहुंची। जहां पुलिस की टीम जब मुखियापति को गिरफ्तार करने लगी तो महिला मुखिया से अपनी दबंगई से अपने पति को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया और आरोपी पुलिस के चुंगुल से फरार हो गया। जिसके बाद अब पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुखिया अनुराधा समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि, मुखिया अनुराधा का पति इलाके का मशहूर शराब कारोबारी है। इसकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस उनके मानिक चौक स्थित घर पर छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान महिला मुखिया अनुराधा ने नेतृत्व को 50 से 60 लोगो ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और अपने पति को पुलिस के चंगुल से छुड़ा लिया।
गौरतलब हो कि,डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में महिला पुलिस टीम द्वारा मुखिया अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही दारोगा पिंटू कुमार के बयान पर रुन्नीसैदपुर में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया जिसमें मुखिया अनुराधा को भी आरोपी मन गया है।बता दें कि, अवैध शराब कारोबारी रंजीत पटेल ने अपनी रिश्ते में बहन लगने वाली अनुराधा कोभगा कर शादी कर ली थी। फिलहाल अनुराधा ने अपने पति को बचाने के लिए पुलिस टीम पर हमला किया, जिसकी सजा भी उसे भुगतनी पड़ी है।