ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / माशूका के साथ हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, पति की प्रेमिका...

माशूका के साथ हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, पति की प्रेमिका के साथ पत्नी ने किया गंदा काम

02-Feb-2020 11:52 AM

DESK : एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को ऐसा सबक सिखाया कि वह जीवन भर इसे याद रखेगी. पति के जीवन में दूसरी लड़की के होने और उससे अफेयर होने पर एक पत्नी ने पति की प्रेमिका से जो बदला लिया उसे जानकर आप दहल उठेंगे. प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी पर तीन महिलाओं के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट्स में मिर्ची पाउडर भर देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.


प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्ची पाउडर
घटना गुजरात के अहमदाबाद के वडज पुलिस थाना इलाके की है. जहां एक लड़की ने अपने प्रेमी की पत्नी और उसके तीन दोस्तों के साथ ऐसा करने का मामला दर्ज कराया है. अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि वह अहमदाबाद के नारानपुरा क्षेत्र में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी और वहीं गिरीश गोस्वामी नाम के शख्स के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. दो सालों के प्रेम संबंध के युवती ने उस शख्स से रिश्ता तोड़ लिया और किसी दूसरे दुकान में काम करने लगी. 



मोबाइल से बनाया वीडियो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले गिरीश गोस्वामी ने उसे मिलने के लिए बुलाया जिसकी खबर उसकी पत्नी जानू गोस्वामी को मिल गई. इस बात से जानू गोस्वामी आग-बबूला हो उठी और उसने अपने पति की प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए अपनी तीन सहेलियों के साथ उसका अपहरण कर लिया और फिर एक सुनसान कमरे में ले जाकर कपड़े उतारकर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर भर दिया. पीड़ित के अनुसार जब वो दर्द से चिल्लाने लगी तो जानू गोस्वामी और उनकी सहेलियों ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाया और अगली बार गिरीश गोस्वामी से मिलने पर एसिड फेंकने की भी धमकी दी.


पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित प्रेमिका ने यह भी आरोप लगाया कि गिरीश गोस्वामी की पत्नी जानू ने उससे 50 लाख रुपये भी मांगे क्योंकि उसका मानना था कि उसके पति ने युवती के कपड़ों पर काफी पैसे बर्बाद किए थे. इसके बाद वो उसे तड़पता हुआ छोड़कर वहां से चली गई. इस मामले को लेकर अहमदाबाद के वडज थाने के इंस्पेक्टर जेए राठवा ने बताया कि पीड़ित युवती की शिकायत पर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.