ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 8 साल की बच्ची का...

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने 8 साल की बच्ची का काटा गला, खुद भी किया सुसाइड का प्रयास

27-Mar-2021 11:44 AM

KATIHAR : बिहार के कटिहार जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक पत्नी ने अपनी 8 साल की बच्ची की निर्मम हत्या ली. इसके बाद उसने खुद की भी नस काटकर जान देने कि कोशिश की. फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमाड़ा गांव की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चिलमाड़ा गांव की रहने वाली जखीरा खातून अपने पति मो. सैफुल की प्रताड़ना से काफी परेशान रहती थी. रोज उसका पति उसके साथ मारपीट करता था जिसके बाद तंग आकर जखीरा को यह कदम उठाना पड़ा और उसने एक धारदार हथियार से काटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी. उसके बाद खुद भी फिनाइल की शीशी पी ली और नस को काट लिया. 


घटना की जानकारी जैसे ही जखीरा के पड़ोसियों को लगी तो सभी उसके घर पर पहुंचे. घर पर पहुंचकर उन्हें जो नजारा दिखा उसे देखकर वे हैरान रह गए. घर में बेटी की लाश पड़ी थी, मां भी अधमरी वहीं पड़ी हुई थी. लोगों ने आननफानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जिससे उसकी जान बच गई. इधर, पति मो. सैफुल को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. 


बताया जा रहा है कि 10 साल पहले मो. सैफुल और जखीरा खातून ने प्रेम विवाह किया था. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर पति और पत्नी के बीच अनबन होनी शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि मज़बूरी में जखीरा को ऐसा कदम उठाना पड़ा और उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी.