ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत

पति की हैवानियत: अवैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

25-Jun-2021 11:45 AM

By Vyom Dipansh

NALANDA: दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के नालंदा जिले में सामने आई है। जहां अवैध संबंधों का विरोध करना एक पत्नी को भारी पड़ गया। पति ने हैवानियत का परिचय देते हुए पत्नी की लोहे को रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका का पति पेशे से डॉक्टर है। जो पत्नी की हत्या के बाद से फरार हैं। हत्या के इस मामले में मृतका के पति, देवर और ससुर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


नालंदा के बिहारशरीफ स्थित रामचंद्रपुर शिवपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अवैध संबंध का पत्नी ने जब विरोध किया तो यह डॉक्टर पति को नागवार गुजरा। हैवानियत का परिचय देते हुए उसने लोहे के रॉड से पत्नी की इस कदर पीटा की घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका का पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका सुमन की शादी पेशे से डॉक्टर धीरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुरालपक्ष के द्वारा 15 लाख रुपये दहेज की मांग सुमन और उसके परिजनों से की जा रही थी। वही शादी के दो साल बाद डॉक्टर धीरेंद्र की एक दूसरी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चलने लगा। वह उस लड़की को लेकर अपने घर पर भी आने लगा। दोनों के बीच के अवैध संबंध की जानकारी जब सुमन को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। 


पत्नी द्वारा बार-बार इस मामले में हस्तक्षेप करना डॉक्टर को नागवार गुजरा। डॉक्टर पति ने लोहे की रॉड से उसकी इस कदर पिटाई कर दी कि सुमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने आरोपी पति, देवर और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।