Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 05:37 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई में लव, सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। जमुई का रहने वाला युवक ओडिशा में एक लड़की को पहले तो अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर उससे शादी रचाई और जब उससे मन भर गया तो उसे धोखा देकर अपने गांव भाग आया। बेवफाई से आहत पीड़ित महिला हजारों किलोमीटर दूर बिहार पहुंच गई और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, जमुई के बटपार गांव निवासी रोशन कुमार सिन्हा बंगलुरू की एक कंपनी में काम करता था। काम करने के दौरान ही रोशन की मुलाकात कंपनी में ही काम करने वाली बासुमति से हुई थी। एक ही कंपनी में काम करने के कारण दोनों के बीच दोस्ती हो गई और समय बीतने के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी बीच रोशन जहां अपने रिश्तेदार के साथ रहता था वहां उसकी लड़ाई हो गई और वह अपना बोरिया बिस्तर लेकर बासुमति के पास रहने के लिए पहुंच गया।
बासुमति ने पहले तो रोशन को साथ रखने से इनकार कर दिया लेकिन जब उसने दबाव बनाया तो वह उसे साथ रखने के लिए तैयार हो गई। दोनों के एक साथ रहने को लेकर आसपास इसकी चर्चा होने लगी और लोग तरह तरह की बातें करने लगे। जिसके बाद दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली और एक साथ रहने लगे। इसी बीच बीते 23 सितंबर को रोशन अपनी पत्नी बासुमति को अकेला छोड़कर जमुई स्थित अपने गांव भाग आया। बासुमित जब भी फोन करती वह वापस आने की बात को टाल देता।
इससे पहले रोशन ने घर बनाने के लिए बासुमति से काफी पैसे भी ले लिए थे। साथ ही साथ दोनों के नाम बर बैंक का लोन भी था। रोशन ने पैसे देने बंद कर दिए तब बासुमति को लोन का पैसा चुकाना मुश्किल हो रहा था। थक हारकर बासुमति ने धोखेबाज पति को सबक सीखाने का फैसला लिया और जमुई पहुंच गई। चकाई थाने में जब उसकी शिकायत नहीं सुनी गई तो उसने एसपी को फोन लगा दिया और अपनी आपबीती सुनाई। एसपी के निर्देश पर चकाई थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है और पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।