लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
11-Aug-2021 11:19 AM
DESK : पति के सामने तीन बदमाशों द्वारा पत्नी से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट भी की. पीड़ित दंपति ने थाना में जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद तुरंत एक्शन लेते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना राजस्थान के बाड़मेर की है. बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर बालोतरा से सरणु होते हुए बाड़मेर आ रहे थे. इस दौरान सरणु टोल से निकलते ही एक गाड़ी में बैठे चार बदमाशों ने बाइक को रोका. पहले शख्स को पीटा गया फिर एक बदमाश उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गया. लेकिन बाकी तीन बदमाश पति और पत्नी को पकड़े रहे.
इतना ही नहीं तीन बदमाशों ने शख्स को जमकर पीटा फिर जबरन दोनों को गाड़ी में बैठाया और किसी सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ उसके पति के सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. दोनों ने बदमाशों से काफी गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उन पर रहम नहीं किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शुभकरण के बताया कि पति और पत्नी बाइक पर बैठकर बालोतरा से बाड़मेर आ रहे थे. इसी दौरान टोल नाके निकलने के बाद एक इको गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने बाइक को रुकवाया. पहले पत्नी के सामने पति से मारपीट की और उसके बाद दोनों को इको गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले जाया गया. जहां पर पति के सामने ही तीनों लड़कों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया. फिर दोनों को टोल प्लाजा के आगे छोड़ दिया. ग्रामीणों ने गंभीर हालत में इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की तलाश जारी है.