ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पति कराता था पत्नी से धंधा, होटल जाने से किया इनकार तो शरीर पर फेंक दिया खौलता पानी, हालत नाजुक

22-Oct-2023 05:35 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में सेक्स रैकेट का धंधा जोरो पर है। शहर के कई होटल में यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसका खुलासा खुद इस दलदल में फंसी महिला ने किया है। दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव की रहने वाली महिला अपने पति के साथ पिछले 6 साल से लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगिना मोहल्ला में किराये के घर में रहती थी। महिला का पति खुद अपनी पत्नी को होटल में भेजता था और  देह व्यपार का धंधा कराता था। इससे महिला को रोजाना 5 हजार की कमाई होती थी।


 महिला इस धंधे से ऊब चुकी थी। जिसके कारण आज उसने होटल में जाने से इनकार कर दिया। पत्नी के धंधे पर जाने से इनकार करने पर पति आगबबूला हो गया। हैवान पति ने खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर फेंक दिया जिससे महिला बुरी तरह झुलस गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घायल पीड़िता ने बताया कि उसके पति हर दिन उससे देह व्यापार कराता था। रोजाना उसे वह होटल भेजता था और प्रतिदिन 5 हज़ार रुपये  देह व्यापार के धंधे से कमाता था। आज महिला ने दुर्गा पूजा को लेकर धंधे पर जाने से इनकार कर दिया जो उसके पति को नागवार गुजरा। पत्नी को जान से मारने की नीयत से उसने खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला 5 दिन से लापता थी। घर आने के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ  जिसके बाद यह घटना हुई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।