मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Jun-2024 09:28 PM
By First Bihar
DESK: प्रेमी की करतूत से तंग आकर 3 बच्चों की मां ने ऐसा काम किया कि लोग भी हैरान रह गये। दरअसल पति का घर छोड़कर विवाहिता दुल्हन की लाल साड़ी पहनकर अपने प्रेमी के घर हाथ में सिंदूर और ढोल नगाड़ें लेकर प्रेमी के घर शादी के लिए पहुंच गयी। महिला का कहना था कि प्रेमी ने उसका दाम्पत्य जीवन खराब करके रख दिया है। उसके इसी रवैय्ये से वो काफी परेशान है। इसलिए अपने 3 बच्चों और पति को छोड़कर अब वह संदीप से शादी करने के लिए उसके घर पर आई है।
गाजे-बाजे के साथ प्रेमी के घर लाल जोड़े में पहुंची विवाहिता विभा ने कहा कि नौ साल से संदीप और वो एक दूसरे से प्यार करते थे। वह पहले बहुत प्यार करता था लेकिन अब वह मेरा फोन भी नहीं उठाता है। उसके शारीरिक संबंध का वीडियो प्रेमी संदीप के पास है जिसे वायरल करने की धमकी वो लगातार देता था और उसके एवज में गलत काम करता था। उस वीडियो को पति और भाई को दिखाने की लगातार धमकी दे रहा है। 9 साल से वह शरीर को नोंच रहा था और अब वह उससे बात भी नहीं कर रहा है। यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का जहां पीड़िता विभा ने संदीप नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाया है। वो लगातार उसे ब्लैकमेल किया करता था। संदीप के रवैय्ये से वो परेशान हो गयी थी। इस बार उसने मन बनाया कि अब संदीप से शादी करके रहेगी।
दुल्हन की तरह सज-धज कर विभा ढोल नगाड़ों के साथ संदीप के घर पहुंच गयी। दुल्हन की साड़ी में देख लोग भी हैरान रह गये। संदीप के घर के बाहर ढोल नगाड़ा बज रहा था जिसे सुनकर भारी संख्या में लोग वहां जमा हो गये। जिसके बाद किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस से विभा न्याय की मांग करने लगी। पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार एसपी साहब और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी को रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने के बाद निराश होकर उसने समाज के लोगों को यह बात बताने के लिए ऐसा किया।