Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Oct-2023 12:24 PM
By First Bihar
DESK: खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से आ रही है, जहां पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ के मारा गया है। भारत के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामित आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, सियालकोट में अज्ञात बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया।
दरअसल, साल 2016 में पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सेना के सात जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेवारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ली थी। पठानकोट हमले की जांच कर रही एनआईए को इस बात की जानकारी मिली थी कि इस हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ ही था। लतीफ को जैश के लॉन्चिंग कमांडर के तौर पर जाना जाता है, जिसने जैश के चार आतंकियों को पठानकोट भेजा था।
बता दें कि साल 1993 में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में शाहिद लतीफ को भारत में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय जेल में करीब 11 सालों तक वह बंद रहा था। सजा खत्म होने के बाद उसे पाकिस्तान भेज दिया गया था। इसके बाद वह वापस पाकिस्तान की जिहादी फैक्ट्री में चला गया था और उसने ही पठानकोट हमले की साजिश रची थी।