बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
30-Sep-2022 06:27 PM
PATNA : बिहार में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी के नेता तेजस्वी को 2023 में बिहार का सीएम बनाने की बात कह रहे हैं तो वहीं इसको लेकर जेडीयू नेताओं ने चुप्पी साध ली है। जेडीयू नेताओं ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया है कि ऐसे बयानों को वह नोटिस नहीं लेते हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग ने कहा है कि RJD-JDU के बीच जब कोई डील हुई होगी तभी राजद के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं। चिराग ने कहा है कि जेडीयू के पतन की शुरूआत हो चुकी है और जिस दिन बिहार में आरजेडी का मुख्यमंत्री बना उस दिन से जेडीयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।
चिराग ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार देश की राजनीत करेंगे तो जेडीयू के नेताओं को इस बात पर सोंचना होगा कि जब मुख्यमंत्री 2023 में केंद्र की राजनीत का रूख करेंगे तो उस वक्त उनका और उनकी पार्टी का क्या होगा। चिराग पासवान ने कहा कि एक बात तो साफ हो गई है कि नीतीश कुमार को जब बिहार की जनता मुख्यमंत्री के रूप में पसंद नहीं करती है तो उन्हें देश का प्रधानमंत्री कोई नहीं बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी विपक्षी पार्टियां जिनके पास विधायकों और सांसदों की संख्या अधिक है वे प्रधानमंत्री बनने का दावा नहीं कर रही हैं और लेकिन जिनके पास महज 40 विधायक हैं वे खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं।
चिराग पासवान ने का कि जिस गठबंधन के साथ नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे उसमें उन्हें चुनाव लड़ने के लिए नाममात्र की सीटें मिलेंगी। बिहार में सात दलों का गठबंधन है, जेडीयू को चुनाव लड़ने के लिए जो सीटें मिलेंगी उसमें उसे महज 7 से 8 सीटें आ सकती हैं। 8 सांसदों वाला कोई नेता देश का प्रधानमंत्री बने ऐसा नहीं होता है। चिराग ने कहा कि जेडीयू के पतन की शुरूआत हो चुकी है। जिस दिन बिहार में आरजेडी का मुख्यमंत्री बन गया उस दिन से जेडीयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभल नहीं रही है। ऐसे में नीतीश कुमार को अब अपनी अर्जी लेकर केंद्र की राजनीत में घूमना चाहिए। नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास अपनी अर्जी लेकर गए थे, पता नहीं वह अर्जी स्वीकृत हुई या खारिज हो गई किसी को इसकी जानकारी नहीं है। चिराग ने सोनिया गांधी से नीतीश के मुलाकात की तस्वीर सामने नहीं आने पर दोनों की मुलाकात पर सवाल उठाया है। बिहार में जब मध्यावधि चुनाव होंगे तब तय होगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।