ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

पटाखा छोड़ते समय धड़ाम से गिरे पूर्व विधायक, हंसने लगे लोग वायरल हो गया वीडियो

18-Oct-2022 06:20 PM

CHAPRA: सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे पटाखा छोड़ते नजर आ रहे हैं। माचिस की तिल्ली पटाखा में जलाते ही वे वहां से भागने लगे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वो औंधे मुंह गिर पड़े। 


उनके गिरते ही वहां मौजूद जितने भी लोग थे वे हंसने लगे। इस दौरान पटाखा में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद लोग विनय सिंह को उठाने के लिए दौड़े। गिरने की वजह से उन्हें हल्की चोटे आई है।


दरअसल छपरा में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह को करना था। विनय सिंह खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान पटाखा जलाकर भागने लगे तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे औंधे मुंह गिर पड़े।


इस घटना में उन्हें हल्की चोटे आईं है। पूर्व विधायक के मैदान में औंधे मुंह गिरने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।