ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / पैसेंजर को चढ़ाते समय ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बीच सड़क पर बस...

पैसेंजर को चढ़ाते समय ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बीच सड़क पर बस के पलटने से 30 यात्री घायल

09-Feb-2024 03:54 PM

By First Bihar

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 30 लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। पुसौली के पास खड़े बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी जिसमें 30 लोग घायल हो गये। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 


घटना केमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली के पास एनएच-2 की है जहां बस में यात्रियों के चढ़ने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद यात्री बस पलट गई और उसमें सवार 30 यात्री घायल हो गये। हादसे के वक्त बस में कुल 40 से 50 लोग सवार थे। बस सासाराम से मोहनियां के लिए जा रही थी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस और एनएचएआई की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया। 


सभी घायलों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सात घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वो सासाराम से मोहनियां की ओर जाने के लिए बस में बैठा था। बस पुसौली में रुकी जिसके बाद यात्री बस में चढ़ रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। 


कुदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया पुसौली के पास बस और ट्रक में टक्कर हुई है जिससे बस पलट गई है, कुछ लोग घायल हैं सभी को उपचार के लिए मोहनिया भिजवाया गया है। इस हादसे के बाद आवागमन बाधित हो गया। जिसके बाद बस को सड़क से हटाकर रास्ता क्लियर कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।