ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च

पशुपति पारस ने केक काटकर मनाया PM मोदी का जन्मदिन, विपक्ष को भी दे दिया क्लियर मैसेज

पशुपति पारस ने केक काटकर मनाया PM मोदी का जन्मदिन, विपक्ष को भी दे दिया क्लियर मैसेज

17-Sep-2022 12:19 PM

PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके समर्थक और कई पार्टी के नेता जश्न मना रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ऑफिस में केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह केंदीय उद्योग मंत्री पशुपति पारस, प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर उत्साह देखने को मिला। 





इस मौके पर जब पशुपति पारस से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे तो इसपर उनका जवाब आया कि विपक्ष 2014 से ही केंद्र की सरकार गिराने की कोशिश में लगी है। लेकिन, इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलेगा। विपक्ष को जो एकजुट करने का मिशन चलाया जा रहा है, वह भी बेकार जाएगा। 





वहीं, पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मैं यही कामना करना हूं कि पीएम मोदी हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। वे आज जिस पद पर हैं, उससे भी आगे जाएं। इसके अलावा विपक्ष को मैं ये बताना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है।