ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन?

पशुपति पारस के आवास के बाहर जोरदार हंगामा, चिराग के समर्थकों ने घेरा

16-Jun-2021 12:43 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर चाचा-भतीजे में मचे सियासी घमासान के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां पशुपति पारस के आवास के बाहर चिराग पासवान के समर्थकों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पारस के आवास में ही सांसद प्रिंस राज भी मौजूद हैं. इसी बीच चिराग पासवान के समर्थकों का पारस के आवास के बाहर हंगामा करने का सिलसिला जारी है. 


आपको बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता करने वाले थे लेकिन कुछ समय के लिए प्रेस वार्ता को पोस्टपोन कर दिया गया. ऐसे में जो समर्थक चिराग की प्रेस वार्ता में शामिल होने पहुंचे थे, उन्होंने अब पशुपति पारस के आवास के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया है. 


गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे की लड़ाई के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज प्रेस वार्ता करने वाले हैं. चाचा पशुपति पारस समेत पांच सांसदों के बगावत के बाद चिराग पासवान आज पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ देंगे. चिराग पासवान अब तक इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया के सामने नहीं आए हैं. हालांकि वह अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने सोमवार को उनके घर जरूर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया था. आज चिराग पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. अपने दिल्ली आवाज से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चिराग बताएंगे कि आगे उनकी रणनीति क्या होगी.  


वहीं, दूसरी तरफ पशुपति पारस आज शाम पटना आने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पारस आज शाम 3:55 बजे फ्लाइट से पटना आ रहे हैं. पार्टी में टूट के बाद पहली बार पशुपति पारस पटना में होंगे. गुरुवार को वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे.  


लोक जनशक्ति पार्टी में अब तक जो सियासी घटनाक्रम हुआ है, उसकी बात करें तो पशुपति पारस ने चार अन्य सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को लोकसभा में संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पांचों सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पशुपति पारस दावा कर रहे हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी पर उनका नियंत्रण है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान अभी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ऐसे में चिराग पासवान आज प्रेस वार्ता के दौरान किन बातों की चर्चा करते हैं सबकी नजरें उस पर टिकी हुई है.