Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये
26-Aug-2021 05:04 PM
PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी में छिडे घमासान के बीच पशुपति कुमार पारस ने बड़ा ऐलान किया है। पारस ने ऐलान कर दिया है कि चाहे सूरज पूरब के बजाय पश्चिम से उग आये लेकिन वे अपने भतीजे चिराग पासवान से कभी समझौता नहीं करेंगे। पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता को भी नहीं छोड़ा था। चिराग ने जबरदस्ती रामविलास पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था।
मुझे उत्तराधिकारी मानते थे रामविलास पासवान
केंद्र में मंत्री बन चुके पशुपति पारस ने एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया उनके बडे भाई स्व. रामविलास पासवान उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते थे. तभी जब हाजीपुर संसदीय सीट को उन्होंने छोड़ा तो बेटे के बजाय पारस को वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था. पशुपति पारस ने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा ये कहते थे कि पारस ही उनका असली वारिस है. लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें जबरन पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता की इज्जत नहीं की.
चिराग से सुलह कभी नहीं
पशुपति पारस ने कहा कि जब चिराग पासवान ने अपने पिता की इज्जत नहीं की तो मेरी इज्जत करने का सवाल कहां उठता है. चिराग ये मानते ही नहीं हैं कि मेरे शरीर में भी वही खून है जो उनके शरीर में है. चिराग हमेशा मुझे अपने खून से अलग मानते थे. चिराग पासवान ने मजबूर कर दिया कि मैं पार्टी की कमान अपने हाथों में लूं. पशुपति पारस ने कहा कि सूरज इधर से उधर हो सकता है मगर अब चिराग के साथ सुलह नहीं हो सकती. अब पूरी पार्टी मेरे साथ है.