तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
01-Apr-2021 07:00 AM
DESK : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा के 69 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल और असम में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में आज कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। सबसे बड़ा मुकाबला नंदीग्राम सीट पर है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी के बीच कड़ी टक्कर है। इस सीट पर सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी भी उम्मीदवार हैं। ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम में अपनी जीत के लिए पूरी ताकत दिखाती नजर आई हैं तो वहीं शुभेंदु अधिकारी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं ने रोड शो किया है। वोटिंग से पहले ममता ने गोत्र की राजनीति भी की है लेकिन जनता का जनादेश से क्या होता है इसके लिए अभी उन्हें इंतजार करना होगा।
पश्चिम बंगाल की कुल 30 विधानसभा सीटों पर जहां मतदान हो रहा है उनमें पश्चिमी मिदनापुर की 9 सीटें, बांकुड़ा की 8 सीटें, दक्षिण 24 परगना की 4 और पूर्वी मेदिनीपुर की 9 सीटें शामिल हैं। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने सभी 10620 पोलिंग स्टेशन को संवेदनशील घोषित किया है और केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया गया है। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के अलावे जिन अन्य बड़े चेहरों की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी उनमें अभिनेता से राजनेता बने बीजेपी उम्मीदवार हिरण चटर्जी, टीएमसी के रंजन भुनिया, क्रिकेटर से बीजेपी के उम्मीदवार बने अशोक डिंडा समेत अन्य बड़े चेहरे शामिल हैं। तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से सभी 30 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं जबकि माकपा ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के 13 सीटों पर और आईएसएफ के 2 सीटों पर उम्मीदवार खड़े हैं।
उधर असम के 39 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मौजूदा सरकार के 5 मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी। कुल 39 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 34 सीटों पर अपनी ताकत आजमा रही है जबकि उसकी सहयोगी पार्टियां असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल की तरफ से 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए हैं। असम गण परिषद और बीजेपी के बीच 2 सीटों पर फ्रेंडली फाइट भी है जबकि यूपीपीएल और बीजेपी के बीच माजबात और कैलेगांव सीट पर दोस्ताना मुकाबला है। असम में महागठबंधन के साथ जुड़ी कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि एआईयूडीएफ 7 और बोडोलैंड पीपुल्स पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।