Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
23-Sep-2024 12:33 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के दौरान छात्रा रेलवे ढाला के पास पटरी को पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड के कोइरगावा रेलवे ढाला पास की है।
मृतक छात्रा की पहचान हरसरी गांव निवासी स्व. दुर्गा पांडेय की इकलौती बेटी 15 वर्षीय उजाला कुमारी के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा हैं मृतिका उजाला कुमारी रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जा रही थी। जिस रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जा रही थी, उसी रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आ गईं।
ट्रैक पर ट्रेन को आता देख स्कूली छात्रा दूसरे रेलवे ट्रैक र आ गई, तभी पीछे से आ रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसके क्षत- विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर गांव लेकर पहुंचे।
इस घटना के बाद मृतक छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शिकारपुर थाने की पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया