ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत

पश्चिम चंपारण में 250 घर जलकर खाक, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, वाल्मिकि नगर एयरपोर्ट पर भी अगलगी की घटना

29-Apr-2024 09:32 PM

By First Bihar

DESK: बिहार में इन दिनों अगलगी की घटनाएं बढ़ गयी है। पश्चिम चंपारण में जहां भीषण अगलगी की घटना में 250 घर जलकर खाक हो गये। इस घटना में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी है। वही एसएसबी कैंप के पास वाल्मिकिनगर एयरपोर्ट पर भी भीषण आग लगी है। बता दें कि वाल्मिकिनगर एयरपोर्ट अभी चालू नहीं हुआ है यहां आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में लगी है। 


पश्चिम चंपारण में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 250 घर जलकर खाक में तब्दिल हो गया। इस घटना में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गयी है। घटना ठकराहा के जगीराहा हरिजन बस्ती में हुई जहां इस हादसे में 55 साल के राजेंद्र राम और 35 साल के दीपक राम की धूएं से दम घुटने से मौत हो गयी। वही इस अग्निकांड में दो दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलसकर मौत हो गयी। 


कई रसोई गैस सिलेंडर की भी सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोग अपनी जान बचाकर किसी तरह वहां से निकले। इस दौरान चीख पुकार मच गयी। वही इस हादसे में दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके के लोग काफी सदमे में है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी पीड़ितों से मिले। अग्नि पीड़ितों की सूची बनायी गयी। इसी के आधार पर पीड़ित परिवार को राहत मुहैया करायी जाएगी।