हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Oct-2024 10:21 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के चनपटिया के लोहियरिया पंचायत के वार्ड चार के वार्ड सदस्य श्याम कुंवर के अपहृत बेटे रमेश कुमार पांडेय की अपराधियों ने हत्या कर दी है। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को शिवाघाट पुल से सिकरहना नदी में फेंक दिया। पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो बाइक को जब्त किया है। शव की तलाश के लिए पुलिस गोताखोरों की टीम बुला रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में कुमारबाग थाना क्षेत्र के भंगहा वार्ड चार निवासी रमेश कुमार पांडेय की हत्या हुई थी।
इस मामले में कुमारबाग थाना क्षेत्र के मोती छप्पर निवासी मंटू कुमार साह, नवका टोला वार्ड छह के अनुज कुमार दुबे उर्फ लड्डू दुबे व भंगहा वार्ड चार के रजनीश कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। रमेश कुमार गुजरात के एक कंपनी में काम करते थे। विगत 25 सितंबर को वे गुजरात से घर आए थे। उनकी हत्या होने की जानकारी मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मचा है।