ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Paschim Champaran Crime News: बदमाशों ने घर के बाहर से दो नाबालिग लड़कियों...

Paschim Champaran Crime News: बदमाशों ने घर के बाहर से दो नाबालिग लड़कियों को किया अगवा, एक के साथ खेत में किया गंदा काम, दूसरी के साथ..

19-Oct-2024 04:33 PM

By First Bihar

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा में बदमाशो ने घर के बाहर से दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश दोनों को गन्ने के खेत में ले गए और एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जबकि दूसरी के साथ रेप की नाकाम कोशिश की। घटना नैरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियों की उम्र 12 और 13 साल के करीब होगी। परिजनों ने बताया कि बीते 15 अक्टूबर को 12 वर्षीय लड़की के माता पिता जंगल मे लकड़ी लाने गए थे। जब दोनों घर लौटे तो उनकी बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। पड़ोसियों से पता चला की घर के बगल में रहने वाली 13 साल की लड़की भी लापता है। दो लड़कियों के लापता होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


परिजन दोनों को तलाश करते रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह में दोनों लड़कियां घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजन दोनों लड़कियों को लेकर थाने पहुंचे और गांव के ही रहने वाले मनोज मुसहर और दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने ही पुलिस एक्शन में आई और दोनो को गिरफ्तार कर लिया।


दोनों बच्चियों ने पुलिस को बताया है कि दोनों घर के बाहर खेल रही थीं तभी गांव के ही रहने वाले दोनों आरोपी वहां पहुचे और उन्हें जबरन उठाकर गन्ने की खेत में ले गए। इस दौरान मनोज मुसहर ने 12 साल की लड़की के साथ जबरन रेप किया और दिनेश ने भी 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा।