ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Paschim Champaran Crime News: जहरीली शराब से मौत के बीच BJP का झंडा...

Paschim Champaran Crime News: जहरीली शराब से मौत के बीच BJP का झंडा लगी कार से दारू की बड़ी खेप जब्त, एक गाड़ी के तीन नंबर प्लेट; कहां है शराबबंदी?

18-Oct-2024 07:03 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बिहार के सीवान और छपरा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद सियासत गर्म है। पुलिस और प्रशासन को जवाब देते नहीं बन रहा है। इसी बीच पश्चिम चंपारण के बगहा में पुलिस ने बीजेपी का झंडा लगी कार से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। 


दरअसल, बगहा की चौतरवा थाना पुलिस ने बीजेपी का झंडा लगी एक टाटा स्ट्रोम कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। पुलिस के जर से कार चालक हाइवे के बगल में स्थित पड़री गांव में अपनी कार को छोड़कर फरार हो गया है।


ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पड़री गांव से कार को जब्त कर थाने ले आई। चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बीजेपी का झंडा लगे एक टाटा स्ट्रोम कार में शराब की बड़ी खेप आ रही है। जिसके आलोक में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए उक्त कार का पीछा किया। 


इस दौरान कार चालक ने पुलिस को चकमा देकर कार खड़ी कर फरार हो गया। जब्त कार से 1600 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जिसकी कुल मात्रा 379 लीटर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार से तीन नम्बर प्लेट भी बरामद किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस जांच में की जा रही है।