3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
28-Jul-2022 04:08 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सियासत से आ रही है। शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया गया है। ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी के गिरफ्तार होने के बाद सीएम ममता बनर्जी विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। जिसके बाद आज कैबिनेट की बैठक में पार्थ चटर्जी को सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया गया।
बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल ममता सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए थे। विपक्ष के दबाव के बाद आज पार्थ चटर्जी की पार्टी और सरकार के सभी पदों से छुट्टी हो गई। फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके सभी विभाग खुद संभालेंगी। पार्थ चटर्जी ममता बनर्जी की सरकार में उद्योग, कॉमर्स एंड इंटरप्राइजेज, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्री थे।
बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है। पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ED ने छापेमारी कर करोडों रुपए बरामद किए थे। बुधवार को हुई छापेमारी में अर्पिता मुखर्जी के अपार्टमेंट से 28.90 करोड़ रुपए कैश और 5 किलो से अधिक सोना और कई दस्तावेज बरामद हुए थे। इससे पहले अर्पिता के घर से 21 करोड़ रुपए नकद बरामद हुआ था। इधर, ईडी की पूछताछ में अर्पिता ने खुलासा किया है कि बरामद रुपए पार्थ चटर्जी के थे और मंत्री ने वे रुपए रखने के लिए दिए थे।
