ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / पश्चिम बंगाल में एक्सिस बैंक से दो करोड़ की लूट मामला, भागलपुर से...

पश्चिम बंगाल में एक्सिस बैंक से दो करोड़ की लूट मामला, भागलपुर से दबोचे गये दो संदिग्धों से पूछताछ जारी

21-Apr-2022 02:04 PM

By AJIT

BHAGALPUR: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत फरक्का थाना क्षेत्र में एक्सिस बैंक की शाखा में बीते 13 अप्रैल को हथियारबंद बदमाशों ने दो करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूटकांड से पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, तकनीकी अनुसंधान व सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बंगाल पुलिस ने स्थानीय स्तर पर तीन संदिग्धों को झारखंड के अलग-अलग जगहों से चिन्हित कर पकड़ा था। पूछताछ में तीनों आरोपितों ने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 


वहीं तीनों की निशानदेही के बाद अन्य की गिरफ्तारी के लिए बंगाल पुलिस बीते दो दिनों से बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत मधुसूदनपुर इलाके में दबिश बना रही थी। इस क्रम में पुलिस ने दिग्घी और महमदपुर गांव से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के पास से चार से पांच लाख रुपए भी बरामद होने की सूचना आ रही है। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। 


वहीं अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के अलग-अलग जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें कि फरक्का में एक्सिस बैंक शाखा से बीते 13 अप्रैल को 8 से 9 की संख्या में आए बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। सभी हथियारबंद बदमाश बाइक पर सवार होकर बैंक में घुसे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक स्टार्ट कर फरार हो गये थे इसी दौरान कुछ बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  पहुंची पुलिस न नाकेबंदी तेजकर दी थी। झारखंड के बड़हरवा की ओर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने दबिश बनाते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा था। बंगाल पुलिस अब तक 60 लाख से अधिक बरामद कर चुकी है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।