ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के नये गृह सचिव, एक दिन पहले हटाए गए...

प्रत्यय अमृत होंगे बिहार के नये गृह सचिव, एक दिन पहले हटाए गए थे डॉ. सिद्धार्थ

20-Mar-2024 10:45 AM

By First Bihar

PATNA :  देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। इसके बाद निर्वाचन आयोग के तरफ से कई प्रसाशनिक अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। ऐसे में  निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद बिहार सहित छह राज्यों में नये गृह सचिव तैनात किये गये हैं। इसके बाद बिहार में 1991 बैच के आइएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत नये गृह सचिव होंगे। इसको लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। 


दरअसल, प्रत्यय अमृत भी सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर नीतीश के करीबी आईएएस डॉ एस सिद्धार्थ हटाए गए थे। दूसरी तरफ 1996 बैच की आइएएस अधिकारी वंदना डाडेल झारखंड की नई गृह सचिव बनायी गयी हैं। इससे पहले सोमवार को आयोग ने बिहार, झारखंड, गुजरात, उप्र, हिप्र, उत्तराखंड के गृह सचिवों को बदलने का आदेश दिया था। 


जानकारी हो कि, बिहार के गोपालगंज जिले में जन्म लेनेवाले प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंटमें जैसे रोड कनेक्टिविटी और विद्युत आपूर्ति जैसी अहम जिम्मेदारी संभाली है। हाल ही में जब बिहार कोरोना महामारी की चपेट में था तब राज्य सरकार में आपदा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपसौं दी गई थी।