छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
03-Jul-2022 07:06 PM
PATNA : बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) झारखंड में भी संगठन का विस्तार करेगी। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है। रविवार को वीआईपी सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकरियों के साथ वीडियो कांनफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि झारखंड की स्थापना राज्य के आदिवासियों और स्थानीय लोगों के विकास के लिए किया गया था लेकिन जिस उद्देश्य को लेकर झारखंड की स्थापना हुई वह आजतक पूरा नहीं हो सका है। इस राज्य में सरकारें बदलती रहीं लेकिन लोगों का विकास नहीं हुआ। विकास के नाम पर सिर्फ नेताओं का विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि वीआईपी यहां के लोगों को एक विकल्प उपलब्ध कराएगी, क्योंकि झारखंड के लोग भाजपा और अन्य दलों की सरकारों को देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज भी झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है। झारखंड में रोजगार का कोई साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग एक विकल्प की तलाश में हैं और वीआईपी एक विकल्प उपलब्ध कराएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अगले महीने झारखंड में प्रदेश समिति बनाने और और जिलास्तर पर समिति बनाकर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देने की बात की गई। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी जल्द ही झारखंड के दौरे पर जाएंगें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकत कर निषाद आरक्षण की मांग रखेंगे।