अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2022 10:26 AM
PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में अब चुनाव प्रचार में उतरने की रणनीति बननी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी भाजपा उम्मीदवार के लिए 28 के बाद प्रचार करेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
दरअसल, चिराग पासवान आगामी 28 नवंबर को अपनी पार्टी लोजपा (रामविलास) की स्थापना दिवस पर बिहार की राजधानी पटना में रहेंगे। इस बात की पुष्टि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के तरफ से किया गया है। जिसके यह उम्मीद जताई जा रही है कि चिराग स्थापना दिवस मनाने के बाद कुढ़नी में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछली बार भी चिराग ने अपना प्रचार खुद के जन्मदिन के अवसर पर किया था, इसबार अपनी यात्रा की शुरुआत वो पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए चिराग का कार्यक्रम भी भाजपा के तरफ से ही तय होना है।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी में दलित वोटर्स की संख्या अच्छी खासी है। इसमें 30 हजार के करीब मल्लाह हैं। जबकि, 12 हजार के करीब पासवान वोटर्स हैं। ऐसे में एक बात तय है कि चिराग के प्रचार से दलित वोटर्स भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में ही वोट करेंगे। वैसे भी इससे पहले बिहार में हुए उपचुनाव में प्रचार कर चिराग यह बता चुके हैं अभी भी दलित के नजर में रामविलास पासवान के बाद कोई चेहरा है तो वो चिराग पासवान ही है।