कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
09-Mar-2022 09:35 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पड़ोस के रहने वाले युवक से विवाद होने के बाद एक महिला ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद आवेदन वापस लेने और समझौता करने को लेकर उसके पति पर लोगों ने दवाब बनाना शुरू कर दिया। पति ने पत्नी को इस विवाद में नहीं पड़ने की बात कही। लेकिन पत्नी आरोपी युवक को सजा दिलाने पर अड़ी रही। इस दौरान पत्नी-पत्नी के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसकी वजह से महिला के पति ने सुसाइड कर लिया। पेशे से ऑटो चालक दिलीप चौरसिया ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी।
घटना पूर्णिया स्थित के.हाट थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड की है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह से उसने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने यह भी जानकारी दी कि पड़ोस के रहने वाले सोनू से 2 दिन पहले विवाद हुआ था। जिसे लेकर पूनम ने थाने में आवेदन दिया था। उस आवेदन को वापस लेने और समझौते के दबाव ने उनके पति दिलीप चौरसिया को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।
मोहल्ले में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने बताया कि समाज के ही सूरज वर्मा ने इस विवाद को देखते हुए समझौता करने का दबाव बनाया था। दबाव इस क़दर था कि दिलीप आत्महत्या से पहले मोहल्ले में सबको कहते फिर रहा था कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। और आखिरकार उसने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची के. हाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ में जुटी है। हालांकि कैमरे के सामने पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।