ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

पड़ोस में रहने वाले युवक ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, पुलिस ने दो घंटे के भीतर दबोचा

06-Apr-2024 07:12 PM

By First Bihar

SITAMARHI: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले में सामने आई है। जहां गांव के एक युवक ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना को लेकर हर कोई हैरान है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रहा है। 


रीगा थानाक्षेत्र में हुई की इस घटना की सूचना पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद तत्परता दिखाते हुए दो घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उधर, बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं और आरोपी युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही एक पड़ोसी युवक ने 4 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे रोता-बिलखता छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद रोती हुई बच्ची अपने घर गई और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्ची की बातें सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। परिजनों ने बिना विलंब किये इसकी सूचना रीगा थाने को दी। 


4 साल की बच्ची के साथ हुए इस घिनौती करतूत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस उसे थाने लेकर गयी और फिर सख्ती से  पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू की गयी। वही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी कराया जा रहा है। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी गुस्सा है और आरोपी पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।