ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट

Home / news / प्रणाम पूर्णिया अभियान : पप्पू यादव करेंगे नया बदलाव, कहा - नेता नहीं...

प्रणाम पूर्णिया अभियान : पप्पू यादव करेंगे नया बदलाव, कहा - नेता नहीं बेटा ही कर सकता है पूर्णिया का विकास

05-Feb-2024 10:25 AM

By First Bihar

PURNIYA : लोकसभा चुनाव को लेकर अब लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने रविवार को पूर्णिया जिले बनमनखी प्रखंड के मझुआ प्रेमराज पंचायत, हरभंगा, बेलदारी, मसूरिया, रघुनाथपुर, नया नगर होते हुए मलिनियाँ अपने 'प्रणाम पूर्णिया अभियान' के तहत पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की जनता के समक्ष पूर्णिया को नंबर वन लोकसभा बनाने का संकल्प लिया।


जाप सुप्रीमो ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बनमनखी प्रखंड के हर पंचायत में लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कहीं स्कूल नहीं है तो कहीं अस्पताल नहीं, कहीं पंचायत भवन नहीं है तो कहीं नहर नहीं। आम लोगों की जिंदगी तंगहाल और बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधायक और सांसद जिम्मेदार हैं। 


इसके आगे पप्पू यादव ने कहा कि- यहां  के सांसद इस पूरे लोकसभा क्षेत्र को सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब काम करने की बारी आई तब वह जनता से हमेशा दूर नजर आए। यह पूर्णिया की जनता के साथ विश्वासघात है, जिस पर आज विचार करते हुए पूर्णिया लोकसभा की हर एक जनता को एकजूट होना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्णिया का विकास नेता नहीं बेटा ही कर सकता है और आज बेटा आपके घर-घर जाकर आप सभी से आशीर्वाद ले रहा है।