मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज
14-Mar-2020 06:37 PM
DESK : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस ने मसाज पार्लर में चल रहे जिस्म के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे इस सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आपत्तिजनक हालत में 9 लड़कियों को 3 कस्टमर के साथ अरेस्ट किया है. गिरफ्त लोगों से पूछताछ की जा रही है.
मामला इंदौर का है. जहां लसूड़िया पुलिस ने महालक्ष्मी नगर में स्पा मसाज पार्लर में छापेमारी करते हुए जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है. पाॅश कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 9 लड़कियों को 3 कस्टमर के साथ अरेस्ट किया है. ये सभी लड़कियां सिक्किम और बंगाल की रहने वाली हैं. जबकि लड़के इंदौर के रहने वाले बताये जा रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट को लेकर रहवासी लंबे समय से शिकायत कर रहे थे. मुखबीर से सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी नगर क्षेत्र स्थित नेचर स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं. पुलिस के अनुसार देह व्यापार संचालित करने वाला आकाश जोगी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.