बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
12-Aug-2023 09:48 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर पंचायत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। विहवारपुर गांव के वार्ड संख्या 6 स्थित कुएं में तीनों ने खुदकुशी करने की नीयत से छलांग लगा दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और एक व्यक्ति की जान ग्रामीणों ने बचा लिया।
बताया जाता है कि एक ही घर के दो भाई और एक महिला ने परिवारिक कलह से तंग आकर खुदखुशी करने की कोशिश की। तीनों ने एक साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने एक भाई और एक महिला को तो बचा लिया लेकिन दूसरे भाई को नहीं बचा सके। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई।
मृतक का पहचान रामइश्वर भगत के 25 वर्षीय पुत्र शिवचन्द्र कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है वही ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।