ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / परिवार के साथ पटना पहुंचे चिराग,12 सितंबर को पिता की बरसी, PM मोदी,अमित...

परिवार के साथ पटना पहुंचे चिराग,12 सितंबर को पिता की बरसी, PM मोदी,अमित शाह, सोनियां गांधी को किया आमंत्रित

07-Sep-2021 08:43 PM

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान आज पूरे परिवार के साथ पटना पहुंचे। लोजपा नेता चिराग पासवान ने बताया कि अपने पिता और दलित नेता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया है।


इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसे ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब चिराग की उनके चाचा पशुपति पारस के साथ पिता की विरासत को लेकर लड़ाई चल रही है। 


वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित 12 जनपथ के बंगले पर रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि इसमें गलत क्या है। इसे मुद्दा बनाया जा रहा है जो गलत है। चिराग ने कहा कि नियम कानून के तहत जिस दिन मुझे बंगला खाली करने के लिए कहा जाएगा खाली कर देंगे। कानून का मैं सम्मान करता हूं और कानून के तहत जो भी सही होगा वो करूंगा।    

  

वही चिराग गुट वाली लोजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी से नोट पर रामविलास की तस्वीर लगाने के साथ उनके नाम का डाक टिकट जारी करने की अपील की है। लोजपा के संजय पासवान ने कहा कि 8 अक्टूबर को रामविलास पासवान की पुण्यतिथि है। हमारी पीएम से मांग है कि इस अवसर पर रामविलास पासवान के नाम पर डाक टिकट जारी करें साथ ही नोट पर भी उनकी तस्वीर लगाएं। 


संजय पासवान ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि दिल्ली का बंगला बचाने के लिए रामविलास की प्रतिमा लगाई गई है। यह बिल्कुल गलत बात है। रामविलास पासवान करीब 30 साल तक 12 जनपथ स्थित घर में रहे थे। उनके चाहने वाले पूरे देश में हैं। हमारी पीएम से मांग है कि रामविलास की याद में 12 जनपथ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना चाहिए।