मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
29-Oct-2019 02:53 PM
PATNA : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे खासकर पुलिस सेवा विभाग में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के 496 पदों पर बहाली होने जा रही है.
इसके लिये केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंटर या इसके समकक्ष परीक्षा की डिग्री हो.
चलंत दस्ता सिपाही के 496 पदों पर 29 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी और अगले एक महीने तक चलेगी. इस पर 18 से 25 साल के युवा अप्लाई कर सकते हैं.
परीक्षा का पैटर्न-
दो चरणों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. सबसे पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी. इसमें 30 फिसदी अंक लाने वाले कैंडिडेट दूसरे चरण में होने वाली 100 अंकों की शारीरिक परीक्षा में शामिल होंगे. शारीरिक दक्षता के दौरान जो महिलाएं गर्भवती पाई जाएंगी, उन्हें दौड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें अयोग्य भी घोषित कर दिया जाएगा.
हर वर्ग के लिए सीट-
सामान्य वर्ग- 197
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग-49
अनुसूचित जाति- 79
अनुसूचित जनजाति- 5
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 89
पिछड़ा वर्ग -59
पिछड़े वर्गो की महिला- 15