खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Aug-2023 02:23 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में परिवहन विभाग का कमान सीएम नीतीश कुमार के करीबी और भरोसेमंद मानी जाने वाली शिला मंडल के हाथों में हैं और वो इस विभाग को लेकर हमेशा से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। मंत्री कभी कहती है कि - विभाग में क्या हो रहा है फिलहाल मालूम नहीं तो कभी कहती है कि जो हो रहा है सही हो रहा है। ऐसे में उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक पार्टी को सवाल करती ही हैं कभी - कभी आम लोग भी चिंतित हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब परिवहन मंत्री ने एक और अनोखा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि - राजधानी में बारिश के कारण ट्रैफिक सिग्नल ख़राब हो रहा है और हर समय लाल बत्ती जलती रहती है।
दरअसल, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री अपनी पार्टी जेडीयू के तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। उसी दौरान 1st बिहार ने उनसे सवाल किया कि - लगातार यह देखने को मिल रहा है कि राजधानी के कई ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गए हैं उनमें हर वक्त लाल बत्ती जलती रहती है। तो इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि - बरसात का मौसम है न, बारिश से ट्रैफिक सिग्नल खराब हो जा रहा है। इसलिए हर समय लाल बत्ती जलता रहता है। जहां गड़बड़ होगा तो उसको देख लिया जाएगा उसको दूर करवा लिया जाएगा। हमलोग देख लेंगे।
वहीं, पटना में एक व्यक्ति का कई बार चालान कट जाने के मामले में परिवहन मंत्री ने कहा कि- कैमरा लगाकर गलत नहीं किया जा रहा है। पहले चेकिंग होता था तो लोग रूट बदल लेते थे। इसीलिए आम जनता की हिफाजत के लिए कैमरा लगा दिया गया है और चालान काटा जा रहा है। यह लोगों की हिफाजत के लिए जनता की हिफाजत के लिए लगाया गया है। वहीं, मुझे नहीं लगता है कि एक इंसान का कई बार चालान कट जाता है। फिर भी अगर ऐसा हो रहा है तो फिर अधिकारियों से हम लोग बात कर लेंगे और इसको हम लोग देख रहे हैं कि क्या मामला है ?