ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : परिवार के साथ सफ़र करे आर्मी जवान के साथ RPF...

BIHAR NEWS : परिवार के साथ सफ़र करे आर्मी जवान के साथ RPF ने की बदतमीजी, जानिए क्या है पूरा मामला

01-Dec-2024 12:46 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक हैरत अंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन में परिवार के साथ सफर कर रहे आर्मी जवान के साथ आरपीएफ द्वारा बदतमीजी की घटना सामने आई है। इसके साथ ही आर्मी जवान के साथ हाथापाई भी हुई है। अब इस घटना को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद अब जांच-पड़ताल  भी जारी है। 


दरअसल, भागलपुर में ट्रेन से यात्रा कर रहे जवान का आरोप है कि चैन पुलिंग के शक के आधार पर जबरन आरपीएफ ने उनके साथ बदतमीजी की है। वहीं रेलवे ने इस पूरे मामले पर एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कंप्लेन के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वैसे यह पूरा मामला 30 नवंबर का है, जहां भागलपुर से आनंद विहार रही 22405/ANVT Garib Rath का है। 


इस मामले में जवान ने बताया कि वो ट्रेन में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सफर कर रहा था। उनके परिजन ट्रेन तक छोड़ने आए थे। ट्रेन खुल चुकी थी, गेट के अंदर खड़े होकर अपने परिवार के लोगों से विदाई लेकर वो अपने बर्थ की तरफ जा रहे थे। तभी RFP के कई जवान उनके पास आए। जिसमें दो सब इंस्पेक्टर 4-5 सिपाही वर्दी में थे। 


वहीं, उस समय चेन पुलिंग हुई थी इसी बात को लेकर बिना किसी तथ्य या आधार के RFP के जवान ने जबरन ट्रेन से उतारने का प्रयास किया। बदतमीजी और हाथापाई भी की, बार-बार बताने के बाद कि मैं खुद डिफेंस से हूं और अपने छोटे बच्चे और पत्नी साथ सफर कर रहा हूं, मैंने नहीं किया है आप दोषी को खोजिए, लेकिन तब भी RFP जवान ने एक ना सुनी। 


इधर, इस पुरे मामले में ईस्टर्न रेलवे ने मामले पर ट्वीट कर बताया है कि कंपलेन संख्या ER- 961 को दर्ज कर जरूरी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। वहीं असिस्टेंट कमांडेट जमालपुर ने बताया कि RFP के जवान ने हाथापाई के बात से इंकार किया है। RFP ने चैन पुलिंग के बाद जवान से शक के आधार पर पूछताछ जरूर किया है. जो घटना हुई है, उस पर कंप्लेन के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।