ब्रेकिंग न्यूज़

IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Home / news / परिवार के साथ नितीन मुकेश और नील नितीन मुकेश महावीर मंदिर पहुंचे, बजरंग...

परिवार के साथ नितीन मुकेश और नील नितीन मुकेश महावीर मंदिर पहुंचे, बजरंग बली की पूजा कर प्रसाद किया ग्रहण

25-Apr-2024 09:59 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: फेमस सिंगर नितीन मुकेश अपने पुत्र एक्टर नील नितीन मुकेश और परिजनों के साथ पटना के महावीर मंदिर पहुंचे। गुरुवार को शाम करीब 5 बजे महावीर मन्दिर पहुंचने पर मन्दिर के अधीक्षक के सुधाकरन ने सभी का स्वागत किया। भक्तिभाव में विभोर परिवार के सभी सदस्यों ने महावीर मन्दिर में हनुमानजी के दोनों विग्रहों का दर्शन किया। भगवान राम और हनुमान के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। भगवान को नैवेद्यम चढ़ा प्रसाद ग्रहण किया। 


नितीन मुकेश के साथ उनकी पत्नी निशी माथुर, छोटे पुत्र नमन, बड़े बेटे नील नितीन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी और नील की बेटी नुर्वी ने भी महावीर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। नितीन मुकेश ने अपने परिजनों के साथ स्वर्ण मुकुटधारी हनुमानजी के दोनों विग्रहों और राम दरबार वाले मुख्य गर्भगृह के समक्ष कुछ क्षण रुककर ध्यान लगाया और अपने आराध्य से प्रार्थना की। गर्भगृह में मौजूद पुजारी ने नितीन मुकेश को परिजनों समेत हनुमानजी का आशीर्वाद स्वरूप रामनामा अंगवस्त्र भेंट किया। टीका लगाकर आशीर्वादी माला पहनाया और प्रसाद भी दिया। नितीन मुकेश करीब आधा घंटा महावीर मन्दिर में रुके।


उन्होंने मन्दिर के दक्षिण-पूर्वी कोने पर स्थित शनि भगवान, सरस्वती माता, राम-सीता और सत्यनारायण भगवान के भी दर्शन किए। सर्वकालिक महान गायकों में शुमार स्व. मुकेश के सुपुत्र नितीन मुकेश और मशहूर अभिनेता पौत्र नील नितीन मुकेश के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए भक्तों के बीच होड़ मची रही।


 नितीन मुकेश अपने दोनों बेटों और परिजनों के साथ महावीर मन्दिर के पिछले हिस्से में भूतल स्थित प्राचीन राम-जानकी मन्दिर और शिवलिंग के भी दर्शन किए। हनुमानजी के दोनों विग्रहों के दर्शन से अभिभूत नितीन मुकेश ने कहा कि महावीर मन्दिर में हनुमानजी के दोनों स्वरूपों के दर्शन हुए। एक मनोकामनाओं को पूरा करने वाले मनोकामना पूरन हैं तो दूसरे दुखों को हरनेवाले दूखहरन।

news image


news image