चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
24-Jun-2020 01:19 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के साथ बिहार बीजेपी में बगावत का बिगुल बज गया है. बीजेपी के पूर्व एमएलसी और पुराने नेता कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्कोतीफा दे दिया है. कृष्ण कुमार सिंह विधान परिषद में अपना पता कटने से नाराज हैं और उन्होंने पार्टी के तमाम पदों से त्याग पत्र दे दिया है.
फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कृष्ण कुमार सिंह ने कहा है कि अब बीजेपी को अपने पुराने नेताओं और संगठन कर्मियों की आवश्यकता नहीं रही. बीजेपी पार्टी अब ढर्रे पर चल रही है. पार्टी में लगातार पुराने नेताओं की उपेक्षा की जा रही है.

कृष्ण कुमार सिंह ने बीजेपी की सदस्यता के साथ-साथ कैलाशपति मिश्र न्यास समिति के सचिव पद से भी त्यागपत्र दे दिया है. कृष्ण कुमार सिंह को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें फिर से विधान परिषद भेज सकती है लेकिन कायस्थ समाज से आने वाले संजय मयूख को पार्टी ने दोबारा विधान परिषद भेजने का फैसला किया है. जबकि भूमिहार जाति से आने वाले कृष्ण कुमार सिंह और राधा मोहन शर्मा को परिषद का टिकट नहीं मिला. बीजेपी ने कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को परिषद के लिए दूसरा उम्मीदवार बनाया है.
