खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
12-Jul-2023 12:34 PM
By ARYAN SHARMA
PATNA : बिहार विधान परिषद मानसून सत्र के अंदर आज तीसरे दिन की बैठक बुलाई गई। इस बैठक के शुरू होते ही महज 5 मिनट में स्थगित करना पड़ा। अब विधान परिषद की कार्यवाही सभापति के तरफ से दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले भाजपा के हंगामा के बीच सीएम ने सम्राट से चुटकी लेते हुए कहा कि - आप सर पर मुरेठा क्यों पहने हैं ? जिसके जवाब में सम्राट ने कहा कि - आपको कुर्सी से हटाना है, जिस दिन हटा देंगे उसी दिन ही मेरी पगड़ी हटेगी।
दरअसल, बिहार विधान परिषद मैं तीसरे दिन भी कार्यवाही शुरू होते हैं भाजपा की तरफ से जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया जिसके बाद सत्ता पक्ष के भी एमएलसी खड़े हो गए। सत्ता पक्ष के तरफ से राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि - मंगलवार को नेता विपक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था उसका क्या हुआ।
इसके साथ ही जदयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि नेता विपक्ष का यह कृत्य उचित नहीं है। जिसके बाद इसका विरोध करते हुए भाजपा के एमएलसी दिल में आ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। इस दौरान सभापति ने कहा कि सदन में गुंडागर्दी शब्द नहीं चलना चाहिए। इसके साथ ही कल आसन के तरफ उंगली दिखाई गई। जिसके बाद सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि - जब हमने गलत किया ही नहीं है तो फिर निंदा प्रस्ताव का क्या मतलब बनता है ?
वही इस दौरान विधान परिषद के सभापति ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि सदन के अंदर इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। सदन में असंसदीय शब्दों का प्रयोग ना करें, आप लोग मुर्दाबाद का नारा लगा रहे हैं यह सब बंद होना चाहिए। इसके बाद भी भाजपा के सदस्य नहीं माने और बेल में नारेबाजी करते रहे जिसके बाद परिषद के सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 : 30 तक स्थगित कर दी।