शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
28-Sep-2023 02:54 PM
By First Bihar
DESK: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स से जुड़े 2015 के केस में यह कार्रवाई की गयी है लेकिन इसे राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सुखपाल सिंह खेरा ने ट्वीट किया था।
खेरा ने ट्विटर पर लिखा था कि क्या राघव चड्डा बता पाएंगे कि नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के लिए 4 कैरेट की इतनी महंगी हीरे की अंगूठी कैसे ले आए? जबकि 2020-21 के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार उनकी आय महज 2.44 लाख रुपये हैं। यह भी कहा कि खुद सेलिब्रिटी होते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा को कम कीमत की अंगूठी क्यों दी? इसकी सच्चाई क्या है? पंजाब बदलाव जानना चाहता है।
इस तरह की बात ट्विटर पर लिखने के बाद ही पुलिस ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को अंगूठी वाले मामले से जोड़ा जा रहा है लेकिन आधिकारिक रुप से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। वही सुखपाल सिंह खेरा के बेटे ने इसे राजनीति बताते हुए कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने रख दिया। सच्चाई बोलने की सजा उन्हें मिली है। 2015 की एफआईआर का इस्तेमाल इस गिरफ्तारी में किया गया है।