बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-May-2023 09:30 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड क्वीन परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें सामने आई है। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। कई मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बहन परिणीति की सगाई में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। वो लंदन से इंडिया अपनी बहन के इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए आई हैं।
परिणीति रियल लाइफ में सुपर ग्लैमरस हैं. तो अब मौका खुद की सगाई का है, और इस खास मौके पर तो सबसे खूबसूरत दिखना तो बनता ही है. सगाई में अलग दिखने के लिए परिणीति ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना है. बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस इंगेजमेंट पार्टी में परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की क्रीम कलर की डिजाइनर ड्रेस में नजर आई तो वहीं राघव चड्ढा ने भी डिजाइनर पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ क्रीम कलर का पोशाक पहना। दोनों इस ड्रेस में काफी खुबसुरत लग रहे थे।
दोनों की सगाई में दोनों के परिवारवाले और करीबी लोग शामिल हुए। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्रीज और राजनीति की कुछ जानी-मानी हस्तियों भी सगाई में शामिल हुए। कपल की सगाई में एक्ट्रेस के बेस्ट फ्रेंड मनीष मल्होत्रा खास भी पहुंचे। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और एमएलए राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में संपन्न हुई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।


