ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खतरनाक लुक और जबरदस्त...

परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म का टीज़र हुआ आउट, खतरनाक लुक और जबरदस्त एक्टिंग की हो रही जमकर तारीफ

13-Jan-2021 03:10 PM

PATNA :  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का टीजर रिलीज हो गया है जिसके बाद यह टीज़र फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनके लुक और एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ़ कर रहे हैं. टीजर में परिणीति काफी अलग अवतार में नजर आ रही है और उनका लुक बेहद ही डरावना लग रहा है. 


आपको बतादें कि परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. टीज़र में एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के इस वीडियो को परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. 


news image


परिणीति चोपड़ा ने विडियो पोस्ट कर कैप्शन में इसके रिलीज़ डेट की भी घोषणा कि उन्होंने बताया की यह फिल्म 26 फरवीर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. जिसके बाद फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है और यह 2015 में आई हॉलिवुड फिल्म का हिंदी रिमेक है. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' पॉला हॉकिंस की नोवल का अडेप्टेशन है. फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है.


आपको बतादें कि परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अकसर फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. और वो जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आएँगी. जानकारी के अनुसार इस फिल्म में परिणीति के साथ रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा परिणीति चोपड़ा सायना नेहवाल की बायोपिक में भी नजर आने वाली हैं.