ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: परीक्षा देने गया बीजेपी नेता का बेटा अगवा : खुद फोन कर परिजनों को दी अपने अपहरण की जानकारी

23-Jun-2024 02:41 PM

By First Bihar

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बी-फार्मा की परीक्षा देने सीवान गया बीजेपी नेता का बेटा लापता हो गया है। बीते 21 जून से ही पटना के रहने वाले बीजेपी नेता का बेटा लापता है। बीजेपी नेता और परिजनों ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। 


दरअसल, शाहपुर थानाक्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी बीजेपी नेता राजेश कुमार सिंह का बेटा आशु विगत 21 जून को बी-फार्मा की परीक्षा देने पटना से सीवान गया था। सीवान के दारौंदा में उसे परीक्षा देने जाना था लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा।


आशु के नहीं लौटने पर परिजनों ने संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी उसका पता नहीं चला। विगत 22 जून को आशू ने देर शाम अपनी मां के मोबाइल पर फोन किया और खुद के अपहरण की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और बेटे के अपहरण का मामला शाहपुर थाना में दर्ज कराया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और लापता युवक की तलाश कर रही है। इस घटना के विरोध में दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा इलाके के लोगों के साथ सड़क पर उतरीं और आशु के सकुशल बरामदगी की मांग सरकार से की है।