ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / news / पारस ने बोला नीतीश पर हमला, कहा- PM बनने का सपना देख रहे...

पारस ने बोला नीतीश पर हमला, कहा- PM बनने का सपना देख रहे हैं, चिराग ने भी CM बनने का सपना देखा था, क्या हाल हुआ सबने देखा?

25-Sep-2022 04:12 PM

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भतीजे चिराग पर बड़ा हमला बोला। पशुपति ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं कभी चिराग पासवान ने भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था उनका क्या हाल है यह सबके सामने है। पारस ने दावा किया कि 2024 से पहले बिहार की महागठबंधन की सरकार ध्वस्त हो जाएगी और 2025 में एनडीए की सरकार बनेगी। 


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए समर्थित सरकार थी वो सरकार पाला बदलकर दूसरे दल में चला गया। एनडीए के नाम पर वोट लिया और सरकार बनाने के लिए दूसरे दल में चले गये। केंद्र में हमारी सरकार है पीएम मोदी के मुकाबले में कोई नहीं है। 


नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में पीएम बनने का लोग सपना देख रहे हैं। चिराग पासवान भी बिहार के सीएम बनने का सपना कभी देखा था क्या स्थिति हुई सबने देखा। यह किसी से छिपी नहीं है। पारस ने कहा कि जो लोग एनडीए छोड़ दूसरे दल गये हैं 2024 चुनाव के बाद उनकी दुर्गति हो जाएगी। 2024 के चुनाव के पूर्व ही बिहार सरकार ध्वस्त हो जाएगी।


महागठबंधन की नई सरकार बिहार में बनी और शपथ ग्रहण के बाद से ही कुछ ना कुछ हो रहा है यूं कहे की बिहार सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। 2024 और 2025 में हम चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार और केंद्र में बनेगी। बिहार में 40 में 40 सीट एनडीए को मिलेगी। बिहार में 2025 में एनडीए की ही सरकार बनेगी। पार्टी को मजबूत बनाएंगे और रामविलास पासवान के सपने को साकार करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह का मुकाबला दस वर्ष तक कोई नहीं कर सकता। पीएम के बाद वहीं है ताकतवर गृह मंत्री। अमित शाह सीमांचल में कुछ देने गये थे ना कि लेने के लिए गये थे।