खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jul-2023 06:14 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद पारस गुट की सांसद वीणा देवी चिराग पासवान के आवास पर पहुंच गयीं। सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। बता दें कि वीणा देवी राष्ट्रीय लोक जनता जनशक्ति पार्टी पारस गुट की सांसद हैं। चिराग पासवान से वीणा देवी की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।
उधर अमित शाह से चिराग की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी ने चिराग की मांगें मान ली है। चिराग से कल भी बीजेपी के नेताओं ने बात की थी। इससे पहले नित्यानंद राय चिराग और पशुपति पारस से कई बार बातचीत कर चुके थे। भाजपा से सीटों पर सहमति बनने के बाद चिराग को आज अमित शाह ने मिलने के लिये बुलाया था। सोमवार की चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद ऐसी चर्चा होने लगी है कि बीजेपी और लोजपा (रामविलास) के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर डील पक्की हो गयी है।शायद बीजेपी ने यह क्लीयर कर दिया है कि हाजीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान को ही दी जायेगी। इसके अलावा उऩके हिस्से में चार और सीट आयेंगी। यानि चिराग पासवान को कुल मिलाकर पांच लोकसभा सीट दी जा सकती है।
चिराग इन सीटों में से दो पर अपने चाचा पारस के खेमे में गये दो सांसदों को अपना उम्मीदवार बना सकते हैं। इस तरह के चर्चाओं के बीच अब यह बात सामने आ रही है कि राष्ट्रीय लोजपा पारस गुट की सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच हुए मुलाकात के बाद अब कई तरह के कयास भी लगने लगे हैं।