Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?
06-Jul-2022 11:37 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल पटना के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उन्हें आज बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाने की तैयारी कर ली गई है। अभी-अभी लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी भी पारस अस्पताल पहुंच गई हैं। इससे पहले उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। शाम 4.30 बजे लालू यादव अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना होंगे।
लालू की तबीयत को लेकर पारस अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया है कि लालू यादव की उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। फिलहाल तबीयत चिंता से बाहर है। लालू प्रसाद यादव का क्रिएटिनिन लेवल और शुगर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिल्ली ले जाने की बात पर डॉक्टर ने कहा कि यह परिवार का फैसला है। दिल्ली ले जाया जाता है तो तमाम तैयारियां पूरी की जाएगी।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है। उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब लालू की तबीयत खराब हुई हो। पहले भी कई बार लालू की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कई सालों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ गई है।